फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके वोटों से जीते चुनाव, उन्हें ही दे रहे पाकिस्तान जाने की सलाह : बिल्लू प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा के छपरौली विधायक जिन लोगों को वोटों से चुनाव जीते थे, अब उन्हें ही पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर सबका अपना विचार है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष ने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान के सीएए का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाने वाले बयान की निंदा की है। बताया कि छपरौली से चुनाव लड़ने के दौरान सर्वसमाज ने सहेंद्र सिंह चौहान को वोट दिया था। लोकतंत्र में सबको अपने विचार रखने का हक है। ऐसे में दूसरे मुल्क मेें जाने की बात कहना गलत है। विधायक का परिवार खुद पंजाब में रहता है, वह खुद ही पंजाब क्यों नहीं चले जाते। सपा जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जनता खुद विधायक को चुनाव में जवाब देगी। सपा को अब मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों का हर हाल में विरोध होगा। इस दौरान काला प्रधान, डॉ शालिनी राकेश, सतीश गुप्ता, राजू प्रधान, राधे गुर्जर, सुशील नैन, शफीक सलमानी, हाजी निजात खान, कर्मवीर प्रधान, फुरकान पहलवान, मनित गुर्जर, रामवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें