फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विकासखंड बड़ौत का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने विकासखंड बड़ौत का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा पटल पर गांवों में हुए कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चार परिवारों को ही 100 दिन का रोजगार दिए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने डीएससी कंप्लीट नहीं होने पर और एडीओ पंचायत कृष्णपाल को अभिलेखों पर संबंधित स्लिप नहीं लगाने, उनकी सही स्थिति नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्य की जानकारी नहीं हैं वे अपने कार्य संबंधित जानकारी अवश्य रखें। जिलाधिकारी को आईजीआरएस पोर्टल पर मात्र पांच शिकायतें लंबित मिली, जिनको निस्तारित करने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने लेखाकार कक्ष व संजय कुमार की सेवा पुस्तिका देखी जो ठीक पाई गई। जिलाधिकारी ने शौचालयों में बहते पानी की स्थिति को देखकर नाराजगी व्यक्त की। विकासखंड बड़ौत के अंतर्गत 889 समूह हैं, जिनमें एक समूह में 10 महिलाएं हैं। ये एलईडी बल्ब ,चारपाई, मिट्टी के बर्तन आदि कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने ग्राम निधि, राज्य वित्त, जन सुनवाई के रजिस्टर देखें जो सही थे। इनमें से राज्य वित्त संबंधित रजिस्टर पर नाम ही नही लिखा था और ना ही दिनांक अंकित थी। डीएम ने जेई को कठोर चेतावनी दी। इस अवसर पर एसडीम दुर्गेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी हुबलाल ,खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें