फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 तक छात्र-छात्राएं करा सकेंगे अपना प्रवेश, अगस्त माह के पहले सप्ताह से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया आगामी 25 जुलाई तक जारी रहेगी। कॉलेजों ने अगस्त माह से कक्षाओं का संचालन शुरू करने की भी तैयारी की है।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या शिन्जिता अग्रवाल ने बताया कि स्नातक कोर्सों में बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश लिए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित छात्र-छात्राओं से 25 जुलाई तक हर हाल में अपना प्रवेश कराने का आग्रह किया। शिन्जिता अग्रवाल ने चेतावनी दी कि इसके बाद प्रवेश का दूसरा मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। कॉलेज छात्रों को संदेश के जरिये सूचित कर रहा है। फोन कॉल के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए कॉलेज में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसके लिए कॉलेजों में अतिरिक्त डेस्क भी लगाई गई हैं। शिन्जिता अग्रवाल ने यह भी बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त माह से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें