चुनाव संचालन केंद्र लख्मीचंद पटवारी कालेज में आने वाले शिक्षक से मुख्य द्वार पर पूछताछ करते ईवी?
- फोटो : KAHKRA
मतदान के बाद लख्मीचंद पटवारी कालेज में रखी गई है तीनों विधानसभाओं की ईवीएम
स्कूल संचालक ने जिलाधिकारी से छात्रों और शिक्षकों के लिए पास जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। विधानसभा चुनाव के 10 फरवरी हो हुए मतदान के बाद लख्मीचंद पटवारी कालेज में ईवीएम मशीनों को सुरक्षा में रखा गया है। यहां तैनात पुलिस के जवान शिक्षकों और छात्रों को बगैर पास के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे है। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित बना हुआ है। स्कूल संचालक ने जिलाधिकारी से छात्रों और शिक्षकों के लिए पास जारी करने की मांग की है।
लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में स्ट्रांग रूमों में रखी गई तीनों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनें की त्रिस्तरीय पुलिस सुरक्षा की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी स्ट्रांग रूमों की निगरानी की जा रही है। कालेज में बीए के साथ ही बीएससी, एमएससी, बीएड आदि के छात्र, छात्राए पढ़ते है। मुख्य गेट पर तैनात पुलिस के जवान उन्हें कालेज में नहीं घुसने दे रहे हैं। शिक्षकों को भी कॉलेज के गेट से ही लौटाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे ही छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रवेश कर सकते है, जिनके पास जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किया गया पास होगा। इससे छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान है। कॉलेज संचालक मुकेश जैन ने जिलाधिकारी से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के कॉलेज में प्रवेश के लिए पास बनवाने की मांग की है।