बड़ौत। प्रशासन की ओर से तालाबों से अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को तहसील कर्मचारियों की टीम ने तेड़ा व हजूराबाद गढ़ी गांव में अभियान चलाया और तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटावाया। इस दौरान ग्रामीणों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तहसील कर्मचारियों की टीम ने तेड़ा गांव में तालाब की तीन बीघे जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसके बाद में हजूराबाद गढ़ी गांव मेें टीम ने तालाब की चार बीघे भूमि पर बने मकानों और बिटोड़ों को हटवाया। इस दौरान टीम की लोगों से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों गांवों में अतिक्रमण हटवाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।