कान्हड़ गांव में भाकियू शिक्षक उन्नयन बैठक में बड़ौत व बिनौली ब्लॉक के चुने गए पदाधिकारी: संवा
- फोटो : मोमिन
दाहा। कान्हड़ गांव में स्थित एक फार्म हाउस पर भाकियू शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहां बड़ौत व बिनौली की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
गोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तोमर ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने का काम करता है, लेकिन शिक्षक को कभी-कभी गलत राजनीति का शिकार बना लिया जाता है। भाकियू ऐसा नहीं होने देगा। वहां बिनौली ब्लाक के अध्यक्ष कमल पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा समेत 28 सदस्यों को ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि बड़ौत ब्लाक के अध्यक्ष आदित्य तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष धीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इस्लाम समेत 20 सदस्यों को कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर सिंह व संचालन मास्टर विकास राणा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र तोमर, जिला मंत्री लोकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर रामरतन सिंह, बिजेंद्र प्रधान, हरवीर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र पंवार, ओमकार सिंह, यामीन, रामपाल सिंह मौजूद रहे।