फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाएगी आदर्श जाट महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। आदर्श जाट महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इसमेें सर्वसम्मत्ति से कोरोना काल में अनाथ व बेसहारा हुए जाट समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने व आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन भारी ने कहा कि आदर्श जाट महासभा जाट समाज के गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देगी तथा निर्बल तबके के बच्चों को प्रतिवर्ष वजीफा देगी। साथ ही समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करेगी। राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली एनसीआर के जाट बिरादरी के जिन छात्र-छात्राओं ने कोरोना काल में अपने अभिभावकों को खो दिया है, उनके नगर मेें स्थित स्कूल में निशुल्क शिक्षा नर्सरी से स्नातक तक उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्थान के गरीब परिवार के लिए आदर्श जाट महासभा ने 1.11 लाख का अंशदान दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. सोदान सिंह तरार, गोपाल सिंह, धीरज चौधरी, लक्ष्मण, गोविंद, दिनेश चौधरी, राजेश दहिया, रामनारायण चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें