फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली के त्योहार को देखकर जिला प्रशासन ने अवैध शराब को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जिला स्तर, राजस्व और पुलिस की टीमें नियमित शराब की दुकानों की जांच कर रही है। पिछले तीन दिन में जिले में नियमित अभियान चलाकर देसी व अंग्रेजी शराब की 155 दुकानों के स्टॉक की जांच कराई।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि होली के त्योहार को देखकर डीएम राजकमल यादव ने तहसील स्तर पर टीमों को गठन किया है। गठित टीमों के अलावा आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से भी शराब की दुकानों पर नियमित अभियान चलाकर चेकिंग कराई जा रही है। पिछले तीन दिन में जिले में नियमित अभियान चलाकर जिले की सभी 155 देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की जांच कराई। चेकिंग में किसी भी दुकान पर अवैध शराब की बिक्री नहीं मिली। शराब की दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें