फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान, औरंगाबाद शेखपुरा कंटेनमेंट जॉन के लोग घरों में नहीं रुक पा रहे हैं। वह बल्ली के ऊपर से होकर बाजार में जाना आना कर रहे है। नगर के लोगों ने एसडीएम से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान, विजयनगर एवं मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। प्रशासन ने इन तीनों मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कराया। साथ ही वहां पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती कराई, लेकिन वहां के लोग पुलिसकर्मियों से भी नहीं डर रहे हैं। महिला, पुरुष और बच्चे रोजाना बल्ली के ऊपर से छलांग लगाकर बगैर मास्क लगाए बाजार में आना जाना कर रहे हैं। इससे नगर के अन्य लोगों में दहशत का माहौल है। नगर के लोगों ने शनिवार को एसडीएम को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही उनके बाजार में भ्रमण करने पर रोक लगवाने की भी मांग की। एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कंटेनमेंट जोन के नियम तोड़ने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें