फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ग्राम पंचायत सचिवों व विकास अधिकारियों पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ग्राम पंचायत के खातों से अनाधिकृत तरीके से लाखों रुपये की धनराशि निकाली गई। डीपीआरओ के अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। अब इस मामले में 11 ग्राम पंचायत सचिवों व विकास अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि 25 से 27 मई के बीच यह धनराशि निकाली गई। ग्राम विकास अधिकारी बामनौली व गांगनौली प्रशांत अहलावत, अनिल मान तेड़ा, अजय कुमार तिलवाड़ा, अजय रमाला, सुनीता पुसार, हिमांशु इब्राहिमपुर माजरा, शैंकी ढिकाना, अक्षय धनकड़ डगरपुर, गजेंद्र जैनुद्दीन चिरचिटा को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था। तीन दिन में जवाब मांगा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। अब आरोपी ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें