चांदीनगर। चमरावल गांव में कोरोना महामारी और संचार रोग से निपटने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान केशव त्यागी के निर्देशन में सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।
गांव के नाले, नालियों और गलियों में सफाई अभियान चलाया गया। गांव में जेसीबी से कूड़े के ढेर हटवाकर सैनिटाइजेशन कराया। ग्राम प्रधान केशव त्यागी ने कहा कि बरसात को मौसम शुरू होने वाला है। गंदगी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। लोगों को संचारी रोग व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव में सफाई अभियान चलाया गया। गांव में माह में एक बार बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान में गांव के महावीर, राजेंद्र, सुनील का सहयोग दिया।