फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के ठेकेदारों के ठिकानों पर चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के ठेकेदारों के ठिकानों पर चलाई जेसीबी
विज्ञापन

बागपत। हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास पुलिस ने जिला पंचायत के ठेकेदारों के ठिकानों पर जेसीबी चला दी। एक झोपड़ी और एक खोखा ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अतिक्रमण और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद हुई।
हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी के निकट जिला पंचायत के ठेकेदारों ने कई ठिकाने बना रखे हैं। बुधवार को बागपत कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। ठेकेदारों के बैठने के ठिकानों में कोई मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने जेसीबी चलाकर झोपड़ी और खोखे को हटा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने हाईवे पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। सोनीपत हाईवे पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दी जानकारी : जिला पंचायत
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अहमद का कहना है कि नियमानुसार बॉर्डर पर तीन ठेके छोड़े गए हैं। बालू मोरंग, भूसा भूसी और पशु संक्रमण का ठेका इनमें शामिल है। पशु संक्रमण का ठेका 5.70 लाख, भूसा भूसी का ठेका 6.20 लाख का छोड़ा गया है। पुलिस-प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी गई थी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बारे में पुलिस की ओर से कोई जानकारी जिला पंचायत को नहीं दी गई है।
वर्जन
हाईवे पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दे दी गई है कि अब अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रताप गोपेंद्र यादव, एसपी बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें