बागपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा सिंघावली अहीर पुलिस ने पांच व चांदीनगर पुलिस ने वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
थाना कोतवाली बागपत पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 17 लोगों के विरूद्घ व थाना बड़ौत पर पांच लोगों के विरूद्घ विधिक कार्रवाई की है। उधर थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने वसीम पुत्र शब्बीर, जहीर पुत्र अकबर निवासी बसौद, फरियाद पुत्र मुराद अली, आश मौहम्मद पुत्र फरियाद व शहनवाज पुत्र मुस्ताक बसौद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहनवाज के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। उधर चांदीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम औगटी मोड़ ढिकौली के जंगल से जोनी पुत्र विनोद व विकास उर्फ सावन पुत्र तेजपाल निवासी रतननगर टीपीनगर मेरठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वैग्नार कार नंबर यूपी-15 डीटी-5678 व दो चाकू बरामद किए है।