फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 600 वाहनों का अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले में 601 वाहन अधिग्रहीत किए गए है। चुनाव के दौरान रिपोर्टिंग स्थल पर न पहुंचने पर वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में 325 बस और 275 टाटा मैजिक, ईको एवं टैक्सी को 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिन के लिए अधिग्रहीत किया गया है। सभी वाहन स्वामियों को निर्धारित तिथि पर निर्धारित किए गए स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। इनमें पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बसें सभी ब्लॉक स्तर पर निर्धारित किए गए स्थलों पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए है। निर्धारित स्थल पर न पहुंचने वाले वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर उनके स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
एसपी व एएसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह व एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को मौजिजाबाद नांगल और भगवानपुर गांव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को बहकावे में न आने और निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान करते हुए चुनाव में माहौल खराब करने वालों की सूचना पुलिस को देेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कारखानों के कर्मचारियों को मिलेगा मतदान का मौका
बागपत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मत डालने का मौका मिलेगा। सहायक निदेशक कारखाना उप्र रवि प्रकाश सिंह ने कारखानों के अधिष्ठाता और प्रबंधकों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा है कि कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त मौका दिया जाए। मतदान के दिन कारखानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन कर्मचारियों से काम नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें