संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली कांशीराम कालोनी के एक मकान में बिना अनुमति के 50-60 लोगों पर एकत्रित होकर नमाज पढ़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने माहौल बिगड़ने की आशंका जताते हुए एसपी से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री, स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद भोला, सह संयोजक रवि हिंदुस्तानी, प्रचार प्रमुख सोनू जैन आदि का कहना है कि पहले भी कोतवाली पुलिस से इस संबंध में शिकायत की गई थी। एसपी को भी अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद कांशीराम कालोनी में बिना अनुमति नमाज पढ़ ली गई। इससे माहौल बिगड़ने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग। उधर, नमाज पढ़ने वाले साहिब ए आलम, इमरान, सलीम का कहना है कि मस्जिद दो-ढाई किमी दूर है इसलिए वह कालोनी में एक आवास में नमाज पढ़ लेते हैं। सीओ ने इस संबंध में जानकारी न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।