फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम से कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराकर चाहरदीवारी कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार को डीएम को शिकायत देकर कुछ लोगों पर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने और चाहरदीवारी निर्माण रोकने का आरोप लगाया। लोगों ने डीएम से जांच कराकर चाहरदीवारी का निर्माण कराने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुराने कस्बे के रहने वाले हाजी सलीम, निसार अहमद, लतीफ, भूरा समेत अन्य लोगों ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि पुराने कस्बे में कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान की जमीन की चाहरदीवारी करा रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर काम रुकवा दिया और समाज के लोगों को मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इससे समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने डीएम से कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराकर चाहरदीवारी कराने और कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें