फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बरात में आए हापुड़ के युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच दिसंबर को हापुड़ जिले से खेकड़ा कस्बे में आई थी बरात, पुलिस ने दो साथियों से पूछताछ शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में पांच दिसंबर को बरात में आए हापुड़ के युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के दो साथियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के मुंदाफरा बागलपुर गांव का रहने वाला बिजेंद्र कोल्हू में गुड़ बनाने का काम करता था, जो पांच दिसंबर को गांव के एक युवक की बरात में कस्बे की लाइनपार बस्ती में आया था। छह दिसंबर की सुबह बिजेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शनाख्त कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। अब मृतक के भाई छोटू ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर बरात में आए गांव के ही चार युवकों पर बिजेंद्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के दो साथियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें