बागपत। नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क को हाथों से उखाड़ कर संदीप चाैधरी ने निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की।
नौरोजपुर गुर्जर गांव की प्रधान रीना के देवर संदीप चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गई है। इससे सड़क की गुणवत्ता भी काफी खराब हो गई है। इससे सड़क जल्दी उखड़ जाएगी। उन्होंने जांच कराने की मांग की। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि मानकों के अनुसार सड़क बनाई गई है। एक दिन पहले बनी सड़क को इस तरह उखाड़ना गलत है, अगर कोई ठेकेदार सड़क निर्माण में अनिमितता बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।