फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी तरीके से जमीन नाम कराने का आरोप, कलक्ट्रेट में धरना दिया

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे असारा गांव के ग्रामीणों से वार्ता करतीं कलक्ट्रेट प्रभारी ज्यो
विज्ञापन
- असारा गांव की महिला ने परिवार सहित कलक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। असारा गांव की ममता ने सूदखोरों पर ब्याज नहीं देने पर फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया। इसके विरोध में महिला ने परिवार के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया और न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

असारा गांव की ममता ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से ब्याज पर तीन लाख रुपये लिए थे। उनको दो लाख नकद व एक लाख रुपये का चेक दिया था। आरोप है कि उन लोगों ने ब्याज के रुपये अभी तक नहीं देने की बात कहते हुए फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कर लिया है। इसकी कई बार शिकायत अफसरों व पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को महिला कलक्ट्रेट में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची थी तो उस समय पुलिस व अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। दो दिन बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने परिवार के साथ शुक्रवार को दोबारा कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। डीएम अस्मिता लाल ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें