फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रेम प्रसंग में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला ने एसपी से शिकायत कर किरठल के युवक पर बेटे की हत्या की धमकी देकर प्रतिबंधित मांस खिलाने का भी आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने किरठल गांव के वर्ग विशेष के युवक पर नाम बदलकर प्रेम प्रसंग में फंसाने और फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि बेटे की हत्या की धमकी देकर उसे प्रतिबंधित मांस भी खिलाया गया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। 22 जनवरी को वर्ग विशेष का युवक आया, जिसने अपना नाम गोलू और अनुसूचित जाति का होना बताकर उसे विश्वास में लेकर बातचीत की। इसके बाद तंत्र विद्या से उसके परिवार की समस्याओं का समाधान कराने का झांसा देकर उसे बहका लिया। आरोप लगाया कि वर्ग विशेष का युवक उसे झारखंड लेकर चला गया, जहां उसे सच्चाई का पता चला। वह अपने बेटे को लेकर आने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वेश्यावृत्ति भी कराई गई। इसके बाद ईदरीशपुर गांव के ईंट भट्ठे पर लाकर रखा गया, जहां उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर गोमांस खिलाया गया। पति की तरफ से दर्ज मुकदमे में उसने दबाव में पति के खिलाफ बयान दर्ज कराए। इसके बाद उसका गर्भपात कराने के लिए मारपीट की गई, जिनसे छिपकर वह खेकड़ा में रहने लगी। महिला की शिकायत पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें