फोटो नंबर 11केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खासपुर गांव के रहने वाले कक्षा नौवीं के विद्यार्थी विशाल गिरी ने बड़ागांव के पांच युवकों पर आई लव मोहम्मद नहीं बोलने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
छात्र ने बताया कि वह बड़ागांव में एक स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ता है। शनिवार दोपहर छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था, तभी रास्ते में पांच युवकों ने उसे रोककर अभद्रता कर जबरन आई लव मोहम्मद बोलने को कहा। विरोध करने पर चाकू और पंच से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। छात्र ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।