फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लेखपालों ने शैक्षिक योग्यता, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव के नाम तहसील में एसडीएम को मांगपत्र सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। लेखपालों ने शनिवार को तहसील में एसडीएम को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें लेखपाल पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक करने, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने समेत अन्य मांग की गई।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के तहसील मंत्री शशांक भारद्वाज, अंकित, कपिल समेत अन्य लेखपालों ने कहा कि प्रारंभिक वेतनमान को बढ़ाया जाए, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति दूर की जाए, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजित किए जाएं। इनके अलावा स्टेशनरी भत्ता सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाए, विशेष भत्ता सौ रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की मांग उठाई। कहा कि लंबे समय से उनकी यह मांगें चली आ रही हैं, मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लेखपालों में रोष व्याप्त है। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने मांगपत्र को शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें