डीडीओ से की शिकायत, कार्य करने में जताई असमर्थता
डीडीओ ने डीपीआरओ को सौंपी मामले की जांच
बागपत। विकास खंड छपरौली में तैनात लेखाकार ने ब्लाक प्रमुख के पति पर नियम विरुद्ध कार्य करने का दबाव बनाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी से विकास खंड में कार्य करने में असमर्थता जताई है। जिला विकास अधिकारी हूबलाल ने डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र को जांच कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए है।
लेखाकर राजकुमार का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख देहरादून में रहती है। आरोप है कि विकास खंड में प्रमुख के पति आते हैं और पटल के कार्यों में हस्तक्षेप करते है। प्रमुख के पति बैंक पासबुक व चेकबुक अपने पास रखते है। अपनी मर्जी से चेक का वितरण करते है। उन पर नियम विरुद्ध कार्य करने का दबाव बनाया जाता और कार्य न करने पर दुर्व्यवहार करते है। उन्होंने डीडीओ को दिए शिकायती पत्र में विकास खंड छपरौली में कार्य करने में असमर्थता जताई है। लेखाकार की शिकायत पर डीडीओ हुबलाल ने डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र को तत्काल कार्रवाई कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए है।