फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन न होने से खातेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। ओरिएंटल बैंक के पंजाब नेशनल बैंक में विलय होने के बाद ग्राहकों को लेनदेन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्राहकों में नाराजगी है। क्योंकि नए आईएफएससी कोड के कार्य न करने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। खातेदार सौरभ, विनीत, सुनील, विकास जिंदल, वरुण बंसल आदि ने बताया कि लेनदेन न होने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राहक बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की कोशिश करते रहे मगर बात नहीं हो सकी। खातेदारों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में बैंक के लोन आफिसर कपिल पंवार का कहना है कि सर्वर की परेशानी के कारण डाटा मर्ज नहीं हो रहा है। एक-दो दिन में हो जाएगा। इसके बाद ग्राहकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें