फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे ने छिन लिया भाई का साथ

Fri, 16 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ग्राम मेवला के पवन के बेटे आयुष की मौत से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। आयुष की मां अभी भी बदहवास हैं। उसका जुड़वा भाई अखिल की नजरें अभी भी घर के कोने-कोने में आयुष को तलाश रहीं हैं। बार-बार गलियों में घूमकर घर लौट आता है।
विज्ञापन


आंखों में एकदम सूनापन है, किसी से कुछ बोल भी नहीं रहा है। सिर्फ अपनी मां और पापा से पूछ रहा है कि आयुष कहां है, मिल नहीं रहा। जब घर के लोगों ने बताया कि आयुष की मौत हो गई, वह अब कभी नहीं आएगा। तो वह फिर चुप हो गया और सिर्फ इतना ही कहा, कि वह क्यों मर गया, अब वह किसके साथ खेलेगा।

मासूम अखिल की यह हालत देख गांव के हर किसी की आंख बार-बार छलक जातीं हैं यहां तक कि उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने गया स्कूल का स्टाफ भी अखिल की हालत को देखकर रो पड़ा।
विज्ञापन


मौत से लड़ रहा जिंदगी के लिए जंग प्रियांशु
अग्रवाल मंडी टटीरी। बुधवार को मेरठ रोड पर चालक की लापरवाही से एक और जान पर खतरा बना हुआ है। आठ वर्षीय प्रियांशु की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो दिन से कोमा में नन्हीं जान जिंदगी के लिए मौत से जंग कर रहा है।
बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बली के विनोद के आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु को मोहननगर गाजियाबाद के लिए रेफर किया गया था।

प्रियांशु को काफी गंभीर चोटें आईं हैं। उसके सिर और सीने में चोट बताई जा रही है। प्रियांशु की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बुधवार से कोमा में ही है प्रियांशु। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य मर्सी अपने स्टाफ के साथ गाजियाबाद पहुंची।

उन्हें बताया कि चिकित्सकों ने 72 घंटे के लिए प्रियांशु को आईसीयू में रख दिया है। अभी उसकी हालत में सुधार नहीं है।  दो दिन से कोमा में प्रियांशु की जिंदगी के लिए जंग जारी है। सभी लोग उसकी सेहत में जल्द सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्रियांशु के सभी परिजन अस्पताल में ही हैं।

जिंदगी भर अव्यवस्था का दंश झेलेगी अनुष्का
अग्रवाल मंडी टटीरी। चालक की लापरवाही, सड़क के गड्ढों और सड़क पर फैली मैली जैसी अव्यवस्थाओं का दंश जिंदगी भर झेलेगी छोटी सी अनुष्का। बुधवार को भीषण हादसे में क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा 13 वर्षीय अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसका एक पैर पूरी तरह से कुचल गया। बुधवार की रात को उसका आपरेशन किया गया और घुटने से ऊपर उसका पेर चिकित्सकों को काटना पड़ा। कल तक दोनों पैरों पर उछलकूद कर घर में धमाचौकड़ी मचाने वाली अनुष्का को जिंदगी भी अव्यवस्था का दंश सालता रहेगा। अनुष्का का दिल्ली में आपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें