इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे अभिषेक, दीपू पुत्र अनिल कश्यप, दीपक पुत्र राजकुमार, दीपक पुत्र अनिल, आर्यन उर्फ काला व मोनू पुत्र सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से अभिषेक और दीपू ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चारों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोगों ने पिकअप गाड़ी चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि हादसा देर रात हुआ है सराय रोड पर पिकअप ने ट्रैक्टर टॉली में टक्कर मारी है दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उधर, मृतकों के परिजन गमगीन है।