फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़ा अबीर-गुलाल, होली की मस्ती में डूबे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले भर में शुक्रवार को रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नगर से लेकर देहात तक सुबह सवेरे से ही होली की मस्ती शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। लोग रंगों से सराबोर दिखे। गुझिया, चिप्स और अन्य पकवानों का खूब स्वाद लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोग रंग और गुलाल में सराबोर दिखे। बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओं ने रंगों से होली खेलकर खूब मस्ती की। जगह-जगह पर लोगों ने डीजे पर होली के गीतों पर खूब डांस किया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर रंगों के त्योहारों की बधाई। होली के त्योहार पर घरों में गुझिया, मिठाई और पकवान बनाए गए। दिन भर युवाओं की टोलियां रंग खेलते हुए घूमती रही। नगर के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, दोघट, रमाला, छपरौली, चांदीनगर, सिंघावली अहीर सभी नगर व देहात क्षेत्र में होली के त्योहार की धूम रही।
-----
बच्चों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
शुक्रवार को बच्चों ने बुजुर्गों को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा लोगों ने घरों में पकवान बनाकर उनका लुत्फ उठाया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई व पकवान खिलाकर होली के त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

खूब मचाया होली का हुड़दंग
होली के त्योहार पर सरूरपुर कलां गांव और दाहा गांव में लोगों ने होली का हुड़दंग मचाया। सरूरपुर गांव के लोगों ने बाइक को पेड़ पर लटका दिया तो दाहा गांव में लोगों ने मंदिर की चोटी पर चारपाई लटका दी।

बागपत में होली खेलने के दौरान रंग उड़ाता बालक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें