फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग प्रीमियर लीग के लिए सबसे महंगे 25 हजार रुपये में बिके अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
-शूटरों की आईपीएल की तरह लगी बोली, अगस्त में होने वाली लीग के लिए बिनौली के दो शूटरों को खरीदा गया
विज्ञापन


-बिनौली राइफल क्लब के अभय को जयपुर रॉयल ने 25 हजार व डोली को यूपी लेजेंड्स ने 20 हजार रुपये में खरीदा
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। आईपीएल की तर्ज पर अब स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिनौली राइफल क्लब के दो शूटरों अभय धामा और डोली को बोली लगाकर खरीदा गया है, जिसमें अभय धामा को 25 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली मिली है।
कोच सचिन कौशिक ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के लिए बिनौली निवासी अभय धामा को जयपुर रॉयल टीम ने 25 हजार रुपये में खरीदा। यह इस लीग में अब तक की सबसे ऊंची बोली है। जौहड़ी निवासी डोली को यूपी लेजेंड्स टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 20 हजार रुपये में शामिल किया। यह लीग युवा शूटरों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस शूटिंग प्रीमियर लीग में कुल आठ टीमें शामिल हैं। इनमें मुंबई टाइटल्स, बंगाल नाइट्स, डेली हीरोज, बेंगलुरु बुल आईज, हरियाणा डिफेंडर, जयपुर रॉयल, ओडिशा हॉक्स और यूपी लेजेंड्स प्रमुख हैं। लीग के मैच अगस्त में गोवा और देहरादून सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल होने से खिलाड़ियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने लीग में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है। वे अगस्त माह में होने वाली चैंपियनशिप में शामिल होंगे। अभय धामा और डोली को गगन धामा, अमित धामा, नकुल शर्मा, मीनू सिरोही और अनुभव पूनिया ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें