-राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने नीट परीक्षा के घोषित परिणाम को गलत बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
उनका कहना था कि चुनाव परिणाम के दिन ही नीट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया और एक ही कोचिंग के कई बच्चों को अच्छे अंक दिए गए, जो गलत है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सोमेंद्र ढाका, अजित सिंह, फिरोज खान, गौरव शर्मा, अमित तोमर, सचिन तोमर, सन्नी चौधरी, राहुल मौजूद रहे।