फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की कार्यकारिणी घोषित, साजिद जिल प्रभारी

विज्ञापन
बागपत में रालोद कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान नासिर और पीस पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष नाजरीन को निय? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा यूपी के आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। संगठन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका के चैंबर पर पहुंचे शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि पार्षद मोहम्मद साजिद को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बागपत बनाया। प्रीतपाल सिंह लखनऊ को प्रदेश उपाध्यक्ष, सहारनपुर के मेहरबान अली, फैजाबाद के डॉ. शौकत अली, लखनऊ के अबू बकर को प्रदेश सचिव, मुरादाबाद के मुशाहिद हुसैन, मेरठ के उमर हबीब, लखनऊ की इमराना अजमत उस्मानी, गफ्फार खान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। बिलोचपुरा के पूर्व प्रधान नासिर खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बागपत और गुलबहार राणा को शामली का जिलाध्यक्ष बनाया है। सोमेंद्र ढाका, प्रदेश महासचिव इमरान नंबरदार, ओमवीर सिंह जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें