फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में घर से बाहर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को पुलिस रंजिश से जोड़कर देख रही है। सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हत्या की वारदात सोमवार देर रात अंजाम दी। किरठल गांव निवासी युवा किसान रुपन (22) उर्फ बोक्का अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। इसी बीच उसे गांव के युवक ने आवाज दी। इस पर रुपन उठकर घर के बाहर चला गया। हमलावर युवक ने रुपन की तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर की तरफ दौड़े। तब तक हमलावर फरार हो चुका था। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही रमाला पुलिस भी गांव में पहुंची। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी गई। पुलिस ने कहा रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें