बागपत। ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को जनपदीय नोडल अधिकारी अंतरिक्ष कुमार विद्यालय स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा 18 अगस्त से टीवी पर कक्षा नौ से कक्षा 12 तक का शिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों को ट्रेनिंग देने के लिए जिले में तीन मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए हैं।
सोमवार को जनपदीय नोडल अधिकारी अंतरिक्ष कुमार ने बताया ऑनलाइन शिक्षण के लिए राजकीय हाई स्कूल मुबारिकपुर की प्रिंसिपल रीता राठौर, राजकीय हाईस्कूल गौना ज्वाला प्रसाद, राजकीय हाई स्कूल सूप की नीतू कुमार को मास्टर ट्रेनर बनाया और कंट्रोल रूम स्थापित किया। इसमें जनपदीय नोडल अधिकारी ने विद्यालय स्तरीय नोडल अधिकारियों को बच्चों को समय सारणी उपलब्ध कराने तथा शिक्षण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।