फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस, दीवार कूदकर घर में घुसी तो मां और दो बहनों ने खाया जहर

Tue, 24 May 2022 10:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस दीवार कूदकर घर में घुस गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर युवक की मां और दो बहनों ने जहर खा लिया। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में छपरौली के एक गांव में मंगलवार को पुलिस युवक को पकड़ने गई। दरवाजा बंद होने पर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में घुस गए। पुलिस के घर में घुसने से नाराज होने पर युवक की मां और दो बहनों ने जहर खा लिया। वहीं आनन-फानन पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


ये है मामला
बताया गया कि करीब 20 दिन पहले गांव का युवक गांव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस लड़के के घर लगातार दबिश दे रही है। वहीं मंगलवार शाम को भी पुलिस दबिश देने गई थी। 

यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य द्वार अंदर से बंद था तो पुलिस दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस गई। इसी दौरान घर में मौजूद आरोपी युवक की मां एवं दो बहनों ने जहर खा लिया। युवक की मां और बहनों द्वारा जहर खाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें