बागपत में छपरौली के एक गांव में मंगलवार को पुलिस युवक को पकड़ने गई। दरवाजा बंद होने पर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में घुस गए। पुलिस के घर में घुसने से नाराज होने पर युवक की मां और दो बहनों ने जहर खा लिया। वहीं आनन-फानन पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।