बागपत जनपद में मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाखरपुर बालैनी निवासी अखिलेश पुत्र वीरेंद्र और टविंकल बाइक पर सवार होकर किसी काम से सराय गए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वापस अपने घर लौटते समय जैसे ही वह मेरठ-बागपत हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 28 वर्षीय अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई और टविंकल गंभीर रूप से घायल हो गया।