चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
खेकड़ा। रटौल गांव के अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बागपत निवासी युवक को चोरी की बाइक व चाकू के साथ दबोचकर उसका चालान कर दिया। आरोपी कुरैशियान का रहने वाला है।
खेकड़ा कोतवाली पुलिस मंगलवार की रात रटौल अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को ढिकौली की ओर से बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी की पहचान मान पुत्र उसमान निवासी कुरैशियान बागपत के रूप में हुई है।