फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवक का शव लेकर घर पहुंचे दोस्त, पड़ोसियों ने मचाया शोर तो छोड़कर भाग गए, हत्या या कुछ और?

Sun, 06 Apr 2025 11:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

शोभापुर गांव निवासी कर्ण कोल्हू पर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह बाइक पर अपने दोस्तों के साथ मोदीनगर स्थित मंदिर गया था। शनिवार सुबह दोस्त कर्ण का शव घर के बाहर छोड़ भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कर्ण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभापुर गांव से मोदीनगर के सीकरी मंदिर में गए कर्ण सिंह (19) की मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर छोड़कर दोस्त भाग गए। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अमीनगर सराय स्थित शोभापुर गांव के रहने वाले बंटी ने बताया कि उसका छोटा भाई कर्ण गांव में कोल्हू पर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम कर्ण बाइक पर अपने दोस्तों के साथ मोदीनगर के सीकरी स्थित मंदिर में गया था। शनिवार की सुबह करीब चार बजे दोस्त कर्ण का शव घर के बाहर छोड़कर भाग गए। पड़ोस के लोगों ने उन्हें शव बाहर पड़ा होने की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

इसका पता चलने पर सिंघावली अहीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की। पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि सीकरी से वापस लौटते समय बालैनी टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कर्ण की मौत हो गई और वह शव बाइक पर लादकर गांव आ गए।
कर्ण सात भाइयों में सबसे छोटा था। बंटी ने अपने भाई कर्ण की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें