फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गन्ने के खेत में बांधकर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुकारी मोड़ पर ओगटी के युवक को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। सिंघावली अहीर और बालैनी थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन

ओगटी निवासी विकास पुत्र सतेंद्र फैजपुर निनाना स्थित अपनी बहन के यहां से 50 हजार रुपये किसी कार्य के लिए लेकर आ रहा था। सराय मोड़ से अपने गांव जाने के लिए मुड़ा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया और रुपये लेकर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद सैदपुर निवासी किसान ने आकर उसे बंधन मुक्त किया। युवक ने अपने परिजनों को मोबाइल पर वारदात की जानकारी दी। चाचा राजबीर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। बालैनी पुलिस और सिंघावली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों थाने सीमा विवाद में उलझे रहे। मामले की तहरीर सिंघावली अहीर थाने में दी गई है, लेकिन एसओ शिवप्रकाश का कहना है कि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें