रटौल में घर से चोरों ने लाखों रुपये व जेवर चोरी किए
बागपत जनपद में चांदीनगर के रटौल कस्बे में बुधवार रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपयों के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने रटौल चौकी पुलिस पर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रटौल निवासी अरशद पुत्र लियाकत रटौल अपने पुराने घर मां का हालचाल लेने गया था। उसी दौरान घर खाली देख चोर दीवार कूदकर घर में घुस गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी से करीब 10 हजार की नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।
यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ
वहीं आधे घंटे बाद जैसे ही वह अपने घर पहुंचा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था और नगदी व आभूषण गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित के घर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने रटौल चौकी में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।