फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से वार कर युवक की हत्या

विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मिले शव की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रटौल अंडरपास के निकट एक युवक की लाश पड़ी मिली। चेहरे, सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि ईंटों से वार कर हत्या की गई है। खेकड़ा और चांदीनगर पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के निकट शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली। खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा और थाना चांदीनगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधु मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। थाना चांदीनगर प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को ईंटों से कुचला गया है। मृतक काली पेंट और सफेद शर्ट पहने हुए था। बाएं हाथ पर हिंदी और दाएं हाथ पर अंग्रेजी में मनीष लिखा हुआ है। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास भी किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनुमान यह लगाया जा रहा कि युवक को एक्सप्रेस वे से नीचे लाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद खेकड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। उधर, सीओ दीलीप सिंह ने भी मौके का मुआवना किया। बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस को सैनिकों ने दी सूचना
चांदीनगर। युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी पुलिस तक सैनिकों के माध्यम से पहुंची। दरअसल, दोपहर को एक्सप्रेस-वे से होते हुए सेना की गाड़ी हरियाणा से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। सैनिकों ने वाहन रटौल अंडरपास के निकट रोके तो उन्हें रटौल अंडरपास के निकट शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत 100 डायल नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें