फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर झुलसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। नगर के गांधी रोड पर सरस्वती मार्केट के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास तार की चपेट में आने से तरुण सैनी झुलस गया। विरोध में लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की।
लोगों ने बताया कि तरुण सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था। वहां पर नंगे तारों से टच होने पर वह करंट लगने से पास में निर्माणाधीन नाले में गिर गया। बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर किया। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया गया। इस मौके पर सभासद नीरज जैन, पंकज जैन, विनोद मुरारी, अतुल, विजय, किरणपाल सैनी, लीलू, सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
-खुले में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने या जाल लगवाने संबंधित अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जल्द ही खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ जाल लगवाए जाएंगे। -बृजेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें