फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांप के डसने पर झाड़फूंक करने वाले से कराया उपचार, चली गई युवक की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सिनौली नंगला गांव में पानी भरते समय रोहित को सांप ने डस लिया। इसके बाद परिवार वाले उपचार के लिए रोहित को झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। वहां पर रोहित की हालत बिगड़ गई और उसकी आवाज चली गई।
नंगला सिनौली गांव निवासी रोहित रविवार शाम घर में पानी भर रहा था। तभी एक सांप ने रोहित की अंगुली में डस लिया। बताया कि सांप को बाहर निकालते समय रोहित की अंगुली में दोबारा डस लिया। इसके बाद रोहित की हालत बिगड़ गई। बताया कि परिजन झाड़फूंक करने वाले के यहां ले गए। जहां रोहित की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर बड़ौत के अस्पताल में पहुंचे, वहां से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहित को मेरठ रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि सर्पदंश ने रोहित के शरीर में नर्वस सिस्टम पर असर डाला है। जिससे उसकी आवाज चली गई। सही उपचार मिलने से उसकी हालत ठीक हो जाएगी। इसके बाद रोहित का मेरठ मेडिकल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें