फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कमरा अंदर से बंद कर पेट्रोल छिड़ककर युवक ने आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-पत्नी ने पुलिस को फोन कर दी आग लगाने की जानकारी, मेरठ के निजी अस्पताल में कराया जा रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिजवाड़ा गांव में शनिवार रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
राजीव नाम का यह युवक मजदूरी करता है। शनिवार शाम मजदूरी से लौटने के बाद वह घर पर बैठा था। देर रात वह अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने से उसका चेहरा छोड़कर बाकी शरीर जल गया। पत्नी की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर झुलसे राजीव को बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सोनू ने बताया कि राजीव का पिछले पांच-छह दिन से अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आग लगने से कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया। मेरठ के निजी अस्पताल में राजीव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने कहा है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें