फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पार कर रहे युवक को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन




-भाई ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, परिजन गमगीन
फोटो संख्या 1
बड़ौत। बावली गांव में सोमवार रात हाईवे पार कर रहे एक युवक को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में जहां मृतक के भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन

बावली निवासी कपिल उम्र 29 साल पुत्र अशोक सोमवार रात गांव के मायावती बस स्टैंड के पास खड़ा था। जब वह दुकान से सामान लेने जा रहा था, तभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों को दी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कपिल के भाई अनिल ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कपिल की मौत से मां उर्मिला देवी, भाई अनिल, सुनील व अन्य परिजन गमगीन हैं। कोतवाल संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें