फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोघट पुलिस के सामने महिला और उसके भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने दोघट पुलिस के सामने महिला और उसके भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पड़ोस का एक युवक अक्सर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता है, उसने युवक के पिता से शिकायत की, लेकिन वह नहीं माना। आरोप लगाया कि पिता-पुत्र ने मिलकर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। उसने फोन कर अपने भाई को घटना के बारे में बताया तो वह चौकी से पुलिसकर्मियों को लेकर आ गया। आरोप लगाया कि छेड़छाड़ करने वाले युवक ने अपने परिवार के युवकों के साथ मिलकर पुलिस के सामने ही उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला और उसके भाई को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें