संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीपुर की इंदिरा कॉलोनी में पुरानी रंजिश में हो रहे झगड़े में इंतजार और उसकी पत्नी रिहान पर बिजली का तार फेंक दिया। इससे करंट लगने से दोनों झुलस गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में दोनों का उपचार कराया।
इंदिरा कॉलोनी निवासी मीरहसन ने बताया कि पुरानी रंजिश में शनिवार को दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। परिवार के इंतजार और उसकी पत्नी रिहाना की पिटाई की और फिर बिजली के तार से करंट लगा दिया। इससे दोनों झुलस गए और शोर मचाने पर वहां आए पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। उधर, जिला अस्पताल में उपचार के बाद इंतजार और रिहाना की हालत में सुधार हो गया। मीरहसन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।