-शनिवार से लापता था बीएससी नर्सिंग का छात्र, दो दिन पहले मोदीनगर रेलवे स्टेशन के पास मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सिंगौली तगा गांव के लापता बीएससी नर्सिंग के छात्र रामदत्त (22) की मोदीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिसका शव दो दिन पहले रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। मंगलवार को परिजनों ने गाजियाबाद पहुंचकर उसकी पहचान की।
सिंगौली तगा गांव निवासी भाकियू नेता आजादवीर शर्मा का बेटा रामदत्त मोदीनगर में दिव्य मेडिकल कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे, जो मोदीनगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। कई दिन पहले गांव में आए रामदत्त अपने साथी के साथ कॉलेज से नोट्स लेकर आने बात कहकर गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। कॉलेज नहीं पहुंचने और फोन बंद मिलने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद मंगलवार को परिवार वाले मोदीनगर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव मिलने के बारे में बताया। परिवार वालों ने शव की पहचान रामदत्त के रूप में की। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी गाजियाबाद चले गए। रामदत्त अपने परिवार में तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर के थे।