संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह की सांसद निधि से बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में खाद मोहन नगर में बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए उन्होंने बागपत प्रशासन को 90 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया है। इसके बनने से वहां के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
चौधरी जयंत सिंह ने बागपत डीएम व सीडीओ को भेजे ऑनलाइन प्रस्ताव में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए सांसद निधि से 90 लाख रुपये बुलंदशहर में देने के लिए कहा है। खाद मोहन नगर में ग्रामीण युवाओं के लिए खेलों की सुविधा नहीं थी, इसलिए जयंत सिंह ने अपनी सांसद निधि से वहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराने का फैसला लिया।
चौधरी जयंत सिंह अपनी सांसद निधि खेलों पर ही खर्च कर रहे हैं जिससे युवाओं को खेलों में कॅरिअर संवारकर दुनिया में देश का नाम रोशन करने का मौका मिले।