फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोबाइल शोरूम संचालक की बाइक में निकला सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर मोबाइल शोरूम संचालक रवि वर्धन की चलती बाइक में सांप निकलकर बाहर आ गया। इससे डरे शोरूम संचालक बाइक छोड़कर भाग गए और सांप जंगल में चला गया।
विज्ञापन

चमरावल मार्ग निवासी रवि वर्धन ढाका ने बताया कि राष्ट्र वंदना चौक पर उनका मोबाइल शोरूम है। बृहस्पतिवार रात शोरूम बंद कर बाइक लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही नेशनल हाईवे पर थोड़ी दूर पहुंचे तो बाइक के स्पीड मीटर पर करीब दो फुट लंबा सांप निकलकर बाहर आ गया। सांप को देखते ही बाइक के ब्रेक लगाए और नीचे उतरकर दूर भाग गया। इसके बाद सांप हैंडल से नीचे उतरकर नेशनल हाईवे पर रेंगता हुआ जंगल में चला गया। शोरूम संचालक ने बताया कि सांप के बाइक में घुसने के बारे में पता नहीं चला। अगर सांप काट लेता तो जान पर बन आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें