फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोबाइल देखते हुए चल रहे युवक के पैर में सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेड़ा हटाना गांव में घर में सो रहे युवक को सांप ने डसा
विज्ञापन

- दोनों को एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल रेफर किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर गांव में बुधवार रात दुकान पर सामान लेने जाते समय मोबाइल देखते हुए चल रहे ललित के पैर के नीचे सांप आ गया। तभी सांप ने पैर में डस लिया। इसके अलावा घर में सो रहे आमिर निवासी खेड़ा इस्लामपुर के पैर में सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में दोनों को एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
बिहारीपुर गांव निवासी ललित ने बताया कि बुधवार रात घर के पास दुकान से सामान लेने जा रहा था। वह मोबाइल में व्हाट्सएप पर आए मैसेज पढ़ते हुए चलने लगा। दुकान के पास अंधेरा था और उसका ध्यान मोबाइल में था। तभी एक सांप उसके पैर के नीचे आ गया, जिसने डस लिया। उसने शोर मचाकर परिजनों को सांप के डसने के बारे में बताया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेड़ा इस्लामपुर गांव निवासी आमिर बुधवार रात घर में सो गया था। सुबह करीब चार बजे काले रंग का एक सांप चारपाई पर चढ़ गया और आमिर के पैर में डस लिया। सांप के डसते ही आमिर नींद से जाग गया और उसने शोर मचा दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने आमिर को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया, लेकिन परिवार वाले निजी अस्पताल में ले गए। इस मामले में डॉ. अर्जुन नेहरा का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाने के बाद दोनों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें